Jabalpur Breaking : दिनदहाड़े बैंक डकैती: 15 किलो सोना और ₹5.70 लाख की लूट, CCTV में हथियारबंद लुटेरे कैद, देखें वीडियो

0
346
Jabalpur Breaking
Jabalpur Breaking

Jabalpur Breaking : जबलपुर: जबलपुर के खितौला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज बैंक डकैती का मामला सामने आया है। ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक में पांच हथियारबंद लुटेरों ने धावा बोलकर करीब 15 किलो सोना और ₹5 लाख 70 हजार नकद लूट लिया। वारदात सुबह करीब 9 बजे हुई, जब बैंक खुला ही था।

Jabalpur Breaking : CCTV फुटेज में देखा गया कि लुटेरों में से दो ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि बाकी ने चेहरा कपड़े से ढक रखा था। एक लुटेरा कट्टे की नोक पर बैंक अधिकारी से स्ट्रांग रूम खुलवाता नजर आया। हथियार दिखाकर उन्होंने बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को धमकाया और पूरी वारदात को अंजाम दिया।

 

 

 

Jabalpur Breaking : बताया जा रहा है कि लुटेरे दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे और वारदात के बाद फरार हो गए। घटना के बाद पूरे जिले में पुलिस ने सघन नाकाबंदी कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here