Jabalpur Breaking : जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर गंगासागर तालाब में स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनते हुए खुद फावड़ा उठाकर सफाई की।
Jabalpur Breaking : इस अभियान में सफाई कर्मियों के साथ मंत्री राकेश सिंह ने तालाब की गंदगी हटाई और पानी में जमा कचरे को साफ किया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पूरे देश में आज आयोजित स्वच्छता अभियान में जबलपुर का यह अभियान विशेष रूप से देखा गया।
Jabalpur Breaking : मंत्री राकेश सिंह के साथ महापौर अनु सिंह और पार्षद रिंकू बिज भी तालाब की सफाई में शामिल हुए। यह अभियान पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के गंगासागर तालाब में आयोजित किया गया और स्थानीय लोगों ने इसे सराहनीय कदम बताया।
मंत्री ने कहा कि स्वच्छता ही स्वास्थ्य और विकास की नींव है, और जनता को भी इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।













