Bilaspur News : थाना प्रभारी पर वसूली का गंभीर आरोप, SSP ने किया लाइन अटैच…

Parivesh
Bilaspur News

Bilaspur News : बिलासपुर। तखतपुर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल का बड़ा कारनामा सामने आया है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर महिला से 30 हजार रुपए वसूले और आरोपी को मुचलके पर छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपए की उगाही की।

Bilaspur News : मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने तुरंत टीआई को लाइन अटैच कर दिया। इस घटना में पीड़ित महिला और उनके पति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसएसपी ने टीआई को फटकारते हुए वसूली गई राशि महिला को दिलवाई।

एसएसपी ने तखतपुर थाना में नया प्रभारी विवेक पांडेय को तैनात किया है। इस घटना ने क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं और जनता में खासी नाराजगी फैली है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *