इंदौर| इंदौर के विजय नगर इलाके के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवा रहे ट्रैवल्स ड्राइवर सौदान सिंह (उम्र लगभग 44 वर्ष) को अचानक साइलेंट अटैक आया। इसके बाद वह बेसुध होकर नीचे गिर गए और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
पेट्रोल पंप का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें अटैक के दौरान और मौत की आखिरी तस्वीर कैद हो गई है। विजय नगर पुलिस ने शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी अटैक की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।













