Indore News : इंदौर। सिमरोल थाना पुलिस ने रायकोन सिटी में हुई गोलीकांड के फरार आरोपी को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही छिपता फिर रहा था, जिसे पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर ग्वालियर से पकड़ा।
Indore News : मामला रायकोन सिटी का है, जहां ड्यूटी की अदला-बदली को लेकर दो सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान एक गार्ड ने अपने साथी पर गोली चला दी, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। इनमें से एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी और अब उसे ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया गया है।











