Sunday, March 15, 2026
24.3 C
Raipur

Indore News : IET हॉस्टल में जूनियर्स के साथ मारपीट का मामला, पुलिस ने जांच के बाद छात्रों को समझाइश दी

Indore News :इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के हॉस्टल में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात बीटेक थर्ड और फोर्थ ईयर के स्टूडेंट्स हॉस्टल पहुंचे और परिचय के नाम पर एक जूनियर्स के साथ मारपीट की। पहले एक छात्र का मुंह कमोड में डालकर फ्लश चालू करने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में शिकायत करने वाले छात्र ने इससे इनकार कर दिया।

Indore News :इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में शुक्रवार रात सीनियर्स हॉस्टल पहुंचे और जूनियर से नाम पूछते हुए मारपीट की। घबराए हुए जूनियर स्टूडेंट्स ने अपने परिजनों और आईईटी प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे भंवरकुआं थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इस घटना के बाद से विवि और हॉस्टल में जूनियर घबराए हुए हैं। हॉस्टल के अन्य छात्रों का कहना है कि सीनियर ने एक छात्र का मुंह कमोड में डालकर फ्लश चलाया था, पूछताछ होने पर वह छात्र डर गय और उसने बयान बदल लिया।

Indore News :दरअसल इससे पहले आईईटी में जूनियर स्टूडेंट्स के साथ मारपीट की एक घटना 19 अगस्त को भी हुई थी। मामले में जांच के बाद आईईटी प्रबंधन ने 22 अगस्त को 6 सीनियर स्टूडेंट्स को हॉस्टल से निष्कासित किया है। पीड़ित स्टूडेंट्स ने बीटेक थर्ड और फोर्थ ईयर के स्टूडेंट्स पर मारपीट का आरोप लगाते हुए यूजीसी यानि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से शिकायत की थी। यूजीसी ने विवि प्रबंधन से जांच करने को कहा था। मारपीट करने वाले स्टूडेंट्स सी हॉस्टल के थे।आईईटी के प्रभारी डायरेक्टर डॉ. प्रतोष बंसल ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है, और पीड़ित थर्ड ईयर का स्टूडेंट है। वह कैम्पस के बाहर रहता है और वह हॉस्टल में गया था, तभी फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स से उसका इंटरेक्शन हुआ और बात बढ़ गई। पीड़ित रीवा का रहने वाला है और यहां अलग से कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा है।

Indore News :उसका आरोप है कि सीनियर्स ने उसे पीटा और कमरे में ले गए, वहां भी पीटा। घटना के समय हमारे कर्मचारी भी पहुंच गए थे और पीड़ित को लेकर आए। तब तक उसने अपने भाई को फोन कर दिया था। प्रभारी डायरेक्टर ने बताया, पीड़ित का भाई पुलिस को लेकर आया। स्टूडेंट ने शिकायत दे दी है। हम जांच के लिए आंतरिक समिति बना रहे हैं। सोमवार तक जांच कर ली जाएगी। अनुशासन से जुड़ा मामला होने के कारण विवि के प्रॉक्टोरियल बोर्ड की अनुशासन समिति को जांच भेजी जाएगी। शिकायत सही पाई जाती है, तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Indore News : इस मामले में भंवरकुआ थाने के प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि पीड़ित स्टूडेंट्स ने भंवरकुआं पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुछ सीनियर स्टूडेंट्स की पहचान भी हो गई है, जिसके बाद दोनों ही पक्षों को बुलाकर बातचीत की गई जिसमें दोनों ही छात्रों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है जिसमें रैगिंग जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है और शिकायतकर्ता के बयानों में विरोधाभास भी दिखाई दिया है। दोनों ही छात्रों को समझाइश देकर बिना प्रकरण दर्ज किए रवाना कर दिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG LPG Cylinder Shortage  : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CG LPG Cylinder Shortage : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

SDM Office Liquor Party Video:  SDM कार्यालय में शराब पार्टी ,  वीडियो सामने आने से हड़कंप..

SDM Office Liquor Party Video: SDM कार्यालय में शराब पार्टी , वीडियो सामने आने से हड़कंप..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Chhattisgarh Opium Farming : CG में कौन करा रहा अफीम की खेती? सरकार बनाम विपक्ष आमने-सामने

Latest YouTube Shorts

“ATM से निकले नकली नोट! पैसे गिनते ही उड़ गए होश”

“ATM से निकले नकली नोट! पैसे गिनते ही उड़ गए होश”

DEd अभ्यर्थियों का दंडवत प्रणाम, विधानसभा का घेराव करने निकले

DEd अभ्यर्थियों का दंडवत प्रणाम, विधानसभा का घेराव करने निकले

छत्तीसगढ़ पुलिस के वाहन खर्च पर बड़ा खुलासा, किराए की गाड़ियों पर 130 करोड़ खर्च...

छत्तीसगढ़ पुलिस के वाहन खर्च पर बड़ा खुलासा, किराए की गाड़ियों पर 130 करोड़ खर्च...

खुशखबरी! अब Raipur से Rewa जाना होगा आसान, जानें किराया और शेड्यूल..

खुशखबरी! अब Raipur से Rewa जाना होगा आसान, जानें किराया और शेड्यूल..

देश में LPG संकट! गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें, ब्लैक में 4000 तक सिलेंडर

देश में LPG संकट! गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें, ब्लैक में 4000 तक सिलेंडर

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories