Shajapur News : शाजापुर: स्वर्गीय आशा देवी की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन; जयवर्धन सिंह ने रक्तदान कर भाजपा सरकार को घेरा

0
188

Shajapur News : शाजापुर : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी स्वर्गीय आशा देवी की पुण्यतिथि पर शनिवार को एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न बीमारियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और रक्तदान भी हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में मरीजों को सभी बीमारियों के इलाज के साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

कुल 110 मरीजों की जांच की गई, जिनमें मोतियाबिंद और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का परीक्षण शामिल था। इस दौरान 40 यूनिट रक्तदान भी किया गया, जिसमें जयवर्धन सिंह ने स्वयं भी रक्तदान किया।
जयवर्धन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान महादान होता है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने स्वयं भी रक्तदान कर इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

इस दौरान जयवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले सहकारी संस्थाएं और बैंक कस्बे में रहते थे, जहां खाताधारकों को तत्काल लाभ मिलता था और सहकारी संस्थाओं द्वारा खाद का वितरण किया जाता था। उन्होंने सवाल उठाया कि आजकल मंडी और सहकारी संगठनों के चुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के कुछ दिनों बाद ही कच्चे तेल के दाम तीन-चार गुना बढ़ गए हैं। धीरे-धीरे पूरे देश में एलपीजी की कीमतें बढ़ रही हैं और सिलेंडर अभी से ब्लैक में बिक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के 75 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कच्चे तेल को किसी और देश से खरीदने के लिए हमारे प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति के सामने झुक रहे हैं।

जयवर्धन सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना आजाद, नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह जैसे नेताओं ने देश को ऐसी व्यवस्था दी थी कि भारत अपने अंतरराष्ट्रीय निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होता था। लेकिन पिछले कुछ सालों से वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण आज हमारे प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति के सामने झुक रहे हैं। इस मौके पर कार्यक्रम में अतिथियों का व सेवा दे रहे हैं डॉक्टरों का डॉ राघवेंद्र प्रताप के द्वारा स्वागत कर सम्मान किया

कार्यक्रम में मौजूद
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप,सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष अजब सिंह पवांर, प्रदेश महा मंत्री रामवीर सिंह सिकरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी रचना जैन गजेंद्र सिंह सिसोदिया जयंत सिकरवार, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वही कार्यक्रम का आभार मनोज परमार ने किया

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here