Friday, May 15, 2026
36.4 C
Raipur

Indore Breaking : देव गुराड़िया ट्रेचिंग ग्राउंड में दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों में दहशत; वन विभाग ने शुरू की निगरानी

Indore Breaking : इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के सबसे बड़े कचरा कलेक्शन सेंटर, देव गुराड़िया ट्रेचिंग ग्राउंड पर बुधवार देर रात तेंदुए की मूवमेंट दर्ज होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस घटना से कचरा संग्रहण और छंटनी करने वाले निगम कर्मचारियों और निजी कंपनी के स्टाफ में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। निगम द्वारा कचरा संग्रहण का कार्य देखने वाली कंपनी नेफ्रा (Nepra) ने तत्काल प्रभाव से सभी कर्मचारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं।

दरअसल, बुधवार देर रात ट्रेचिंग ग्राउंड पर ड्यूटी पर तैनात एक निगम की कचरा गाड़ी के ड्राइवर ने झाड़ियों में कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। नजदीक से देखने पर उन्हें तेंदुआ नजर आया, जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी में सुरक्षित बैठकर इस घटना का वीडियो बनाया और तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी। यह वीडियो सामने आने के बाद ट्रेचिंग ग्राउंड पर ड्यूटी देने वाले निगम के अधिकारियों और नेफ्रा के कर्मचारियों को तुरंत सचेत कर दिया गया, और उन्हें रात में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।

Indore Breaking : सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे ट्रेचिंग ग्राउंड का विस्तृत सर्वे किया। सर्वे के दौरान जमीन पर तेंदुए के पग मार्क (पंजों के निशान) मिले हैं, जो उसके मूवमेंट की पुष्टि करते हैं। हालांकि, डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि सुबह के समय सर्चिंग के दौरान तेंदुए की कोई आवाजाही नजर नहीं आई। पग मार्क से पुष्टि होती है कि तेंदुआ रात में कचरा स्थल तक पहुंचा था।

Indore Breaking : इस संबंध में इंदौर वन विभाग के डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि यह इलाका पास ही में स्थित रालामंडल वन क्षेत्र से सटा हुआ है। रालामंडल में सक्रिय तेंदुए अक्सर रात के समय खाने की तलाश में अपने क्षेत्र से बाहर निकलकर शहरी या बाहरी इलाकों तक आ जाते हैं। यही वजह है कि तेंदुआ कचरा स्थल तक पहुंचा होगा। डीएफओ ने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की और आश्वस्त किया कि विभाग लगातार स्थिति पर निगरानी रखे हुए है।

Indore Breaking : वन विभाग की टीम ने ट्रेचिंग ग्राउंड और उसके आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है। डीएफओ मिश्रा ने स्पष्ट किया कि यदि आगे भी तेंदुए की मूवमेंट दिखाई देती है और कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरा महसूस होता है, तो वन्यजीव को सुरक्षित पकड़ने के लिए तत्काल प्रभाव से पिंजरा भी लगाया जाएगा। प्रशासन और निगम ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे अकेले काम न करें और रात के समय पूरी सावधानी बरतें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories