Tikamgarh Crime: टीकमगढ़ में खेत में मिला 17 वर्षीय किशोर का संदिग्ध शव, परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या की जताई आशंका

Anuj Nirala

Tikamgarh Crime: जमील खान \ टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक 17 वर्षीय किशोर का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने जमीन विवाद के चलते हत्या की आशंका जताते हुए कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शाम को घर से निकला, देर रात खेत में मिला शव

यह मामला देरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भानपुरा के बंधियन मोहल्ले का है। मृतक की पहचान रवि यादव (17 वर्ष), पिता राजू यादव के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार रवि शुक्रवार शाम करीब 6:07 बजे घर से निकला था। जब वह रात करीब 8 बजे तक वापस नहीं लौटा, तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद गांव के पास एक खेत में उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला।

Indore Betul Highway: इंदौर-बैतूल हाईवे पर घायल गाय की मौत के बाद बवाल, हिंदू संगठनों ने किया चक्का जाम; टोल प्लाजा पर लापरवाही के आरोप

पेड़ की शाखा पर बंधा मिला तौलिया

Tikamgarh Crime: परिजनों ने बताया कि खेत में एक पेड़ की शाखा पर तौलिया बंधा हुआ था, जो रवि के गले में भी लिपटा मिला। इस दृश्य को देखकर परिवार के लोगों ने तुरंत देरी चौकी पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संदीप सोनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आवश्यक साक्ष्य जुटाए और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खरगापुर अस्पताल भेज दिया।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के पिता राजू यादव का आरोप है कि उनका कुछ लोगों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि इसी रंजिश के चलते उनके बेटे की हत्या की गई है।परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, सड़क पर किया प्रदर्शन

Tikamgarh Crime: पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर खरगापुर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने की मांग की। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

Indore Crime Branch: इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के दो इनामी फरार आरोपी मंदसौर से गिरफ्तार, एमडी ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह

Tikamgarh Crime: पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है, तो कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *