Singrauli Crime : सिंगरौली में झाड़ियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Sanjay Sahu
Singrauli Crime

Singrauli Crime : सिंगरौली। जिले के बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मयार पुल के पास उस समय सनसनी फैल गई जब झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला।

Singrauli Crime : सूचना मिलते ही शासन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक युवक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

Singrauli Crime : पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। अचानक हुई इस घटना से इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *