Indore News: इंदौर: इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में मोमोज दुकान पर पैसों के लेन-देन को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दुकान संचालक समीर मोरे पर कड़ाही में रखा गर्म तेल उड़ेल दिया। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी हर्ष वंगोरे पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है।
Indore News: दरअसल घटना 16 सितंबर की रात बजरंग नगर की बताई जा रही है। मोमोज खाने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर दुकान संचालक समीर मोरे की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि मुख्य आरोपी अमन गेहलोत और शुभम पंडित ने अपने 3 से 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर समीर के साथ मारपीट की और उस पर कड़ाही का गर्म तेल उड़ेल दिया।
Indore News: समीर को बचाने के लिए साथी हर्ष वंगोरे आगे आया, तो आरोपियों ने उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हीरानगर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने अमन, शुभम समेत 5 से 6 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।






