Mungeli News: 45 दिन से बिजली-पानी का संकट, बिना नहाए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण; कलेक्टर से लगाई गुहार

Sanjay Sahu
Mungeli News:

Mungeli News: मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के ग्राम डोड़ा में पिछले करीब 45 दिनों से बिजली और पेयजल की समस्या बनी हुई है। खराब ट्रांसफार्मर के कारण गांव की बिजली व्यवस्था प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन शॉर्ट सर्किट के कारण वह अगले ही दिन जल गया। इसके बाद गांव में फिर बिजली संकट गहरा गया।

बिजली नहीं होने से गांव की पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित है। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्हें पीने के पानी के लिए 2 से 3 किलोमीटर दूर दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। इससे कृषि कार्य और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।

बिना नहाए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

समस्या की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कलेक्टर कार्यालय पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पानी की कमी के कारण वे नहाए तक नहीं थे। ग्रामीणों ने कलेक्टर से जल्द बिजली और पानी की व्यवस्था बहाल कराने की मांग की।

जल जीवन मिशन की सप्लाई भी प्रभावित

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने की व्यवस्था है, लेकिन बिजली संकट के कारण फिलहाल घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों को दूसरे गांव से पानी लाना पड़ रहा है।

सीएम हेल्पलाइन में भी की शिकायत

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन और विद्युत विभाग में कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। नया ट्रांसफार्मर भी एक दिन बाद खराब हो गया।

कलेक्टर ने दिए जल्द समाधान के निर्देश

Mungeli News: ग्रामीणों ने कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को आवेदन देकर गांव में 100-100 केवीए के दो नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के निर्देश के बाद ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *