निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की श्री कृष्ण विहार कॉलोनी से एक 13 वर्षीय छात्र के घर छोड़कर जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्र प्रेमानंद महाराज से प्रभावित होकर घर से निकल गया।घर से जाने से पहले उसने अपने माता-पिता के नाम एक पत्र भी लिखा, जिसमें उसने अपने फैसले के बारे में जानकारी दी।
पत्र में लिखी भावुक बातें
छात्र ने अपने पत्र में लिखा –“मैं रुद्र पांडे आ रहा हूं महाराज जी, आपके चरणों में। मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं। मम्मी-पापा मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। आपके साथ मेरा जीवन पूरा हो गया, अब मैं चलता हूं।”इस पत्र को पढ़कर परिवार के लोग काफी चिंतित हो गए।
Read More : M.P News : बुरहानपुर में झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई, अवैध क्लीनिक बंद
घर से ₹1000 लेकर निकला
जानकारी के मुताबिक छात्र घर से लगभग 1000 रुपये लेकर निकला था। उसने पत्र में यह भी लिखा कि यह पैसे उसका एक दोस्त परिवार को लौटा देगा।बताया जा रहा है कि छात्र 10वीं कक्षा का विद्यार्थी है और उसके पिता ड्राइवरी का काम करते हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
परिजनों की शिकायत के बाद खजराना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छात्र की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच कर रही है, ताकि जल्द से जल्द छात्र का पता लगाया जा सके।











