Tuesday, February 17, 2026
30.1 C
Raipur

Indigo संकट आज छठे दिन भी जारी! 650+ फ्लाइट कैंसिल…DGCA की चेतावनी- क्यों न हो कड़ी कार्रवाई?

नई दिल्ली : पांच दिनों से जारी इंडिगो की उड़ान सेवाओं में भारी अव्यवस्था रविवार को भी थमने का नाम नहीं ले रही है। एयरलाइन ने रविवार को 650 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल कर दीं। इससे पहले शुक्रवार को 1600 और शनिवार को 800 फ्लाइट्स रद्द की गई थीं। इससे लाखों यात्री प्रभावित हुए हैं।
95% रूट पर ऑपरेशन नॉर्मल, फिर भी उड़ानें रद्द

इंडिगो ने दावा किया है कि स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। कंपनी का कहना है कि वह 138 में से 135 डेस्टिनेशन पर उड़ानें ऑपरेट कर रही है।एयरलाइन के मुताबिक—“हमें यात्रियों का भरोसा दोबारा जीतने में समय लगेगा। हमारा लक्ष्य तेजी से सभी ऑपरेशन को पटरी पर लाना है।”

Read More :  Indore Crime : इंदौर में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: 11.90 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

रविवार को 650+ फ्लाइट कैंसिल
रविवार को जिन रूटों पर फ्लाइट्स रद्द हुईं, उनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, जयपुर, भोपाल, हैदराबाद और त्रिची प्रमुख हैं।एयरपोर्ट्स पर हजारों यात्री अब भी फंसे हुए हैं।

DGCA का कारण बताओ नोटिस
डीजीसीए ने इंडिगो के अकाउंटेबल मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस में लिखा है—
• 24 घंटे में बताएं कि कुप्रबंधन के लिए कार्रवाई क्यों न की जाए
• समय पर जवाब न देने पर DGCA एकतरफा निर्णय करेगा
• नियम उल्लंघन साबित होने पर कड़ी कार्रवाई संभव

इंडिगो बोर्ड ने बनाया Crisis Management Group (CMG)

फ्लाइट संकट बढ़ने के बाद इंडिगो बोर्ड की आपात बैठक हुई।
इसमें Crisis Management Group बनाया गया, जिसमें शामिल हैं—

  • चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता
  • ग्रेग सारेत्स्की
  • माइक व्हिटेकर
  • अमिताभ कांत
  • CEO पीटर एल्बर्स

यह समूह संकट को संभालने और अगले कदमों की रणनीति तैयार करेगा।

Read More : Smriti Mandhana का बड़ा ऐलान! Palash Muchhal के साथ शादी कैंसिल, लिखा भावुक पोस्ट

सरकार का सख्त रुख
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो को कड़ा अल्टीमेटम दिया है—

  • 48 घंटे में सभी यात्रियों का रुका सामान घर पहुंचाएं
  • किसी भी प्रकार की देरी का पूरा रिफंड 7 दिसंबर तक देना होगा

यात्रियों का शोषण रोकने के लिए सरकार ने किराए की सीमा भी तय की—

  • 500 किमी तक — ₹7,500
  • 500–1000 किमी — ₹12,000
  • अधिकतम सीमा — ₹18,000
    (बिजनेस क्लास पर लागू नहीं)

एयरपोर्ट्स पर अफरा–तफरी
लगातार फ्लाइट कैंसिल होने से एयरपोर्ट्स पर भारी भीड़ है।जानकारी है कि संसद की परिवहन–पर्यटन समिति DGCA और निजी एयरलाइंस के अधिकारियों को तलब कर सकती है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds