Thursday, April 2, 2026
27.9 C
Raipur

Bondi Beach Attack : बॉन्डी बीच हमले में भारतीय कनेक्शन! आतंकी साजिद निकला हैदराबाद का… 2022 में आया था इंडिया

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर 14 दिसंबर को हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किए गए इस हमले का मुख्य आरोपी साजिद अकरम भारतीय नागरिक था। शुरुआती रिपोर्ट्स में उसे पाकिस्तानी बताया जा रहा था, लेकिन अब पुष्टि हुई है कि साजिद भारत में जन्मा था और वर्ष 1998 में देश छोड़कर ऑस्ट्रेलिया चला गया था।

2022 में भारत आया था साजिद अकरम
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, साजिद अकरम आखिरी बार वर्ष 2022 में भारत आया था। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया लौट गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि भारत यात्रा के दौरान भी उसके संपर्क संदिग्ध तत्वों से हो सकते हैं, जिसकी पड़ताल जारी है।

Read More : C.G News : छत्तीसगढ़ में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अब 100% ऑनलाइन! ऑफलाइन सिस्टम खत्म…

फिलीपींस में रची गई साजिश
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साजिद अपने बेटे नवीद के साथ 1 नवंबर को फिलीपींस गया था। इस दौरान साजिद ने भारतीय पासपोर्ट जबकि उसके बेटे ने ऑस्ट्रेलियाई पासपोर्ट का उपयोग किया। दोनों एक महीने तक फिलीपींस के दावो शहर में रहे, जो इस्लामी कट्टरपंथी संगठनों का गढ़ माना जाता है। माना जा रहा है कि यहीं हमले की योजना बनाई गई।

ISIS कनेक्शन की आशंका
हमलावरों की कार से इस्लामिक स्टेट (ISIS) के दो झंडे बरामद किए गए हैं। इससे जांच एजेंसियों को आतंकियों के ISIS से जुड़े होने की आशंका है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भी स्वीकार किया है कि हमलावर कट्टर इस्लामी विचारधारा से प्रभावित था।

लाइसेंसी हथियारों से हमला
पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय साजिद अकरम के पास कानूनी रूप से छह हथियार थे। वह एक गन क्लब का सदस्य था और शिकार के लिए लाइसेंस प्राप्त था। इसी लाइसेंसी हथियार से उसने भीड़ पर गोलियां चलाईं।

भारतीय छात्र भी हुए घायल
इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक घायल हुए। इनमें तीन भारतीय छात्र भी शामिल हैं, जिनमें से दो का इलाज अस्पताल में जारी है।

फलों की दुकान चलाता था आतंकी
हमले के बाद पुलिस ने साजिद के किराए के मकान पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि वह स्थानीय स्तर पर फलों की दुकान चलाता था और सामान्य जीवन जी रहा था, जिससे उसकी कट्टर सोच किसी को भनक नहीं लगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories