HomeMadhya PradeshChhatarpur School Bus Viral Video : छतरपुर: सरस्वती शिशु मंदिर की स्कूल...

Chhatarpur School Bus Viral Video : छतरपुर: सरस्वती शिशु मंदिर की स्कूल बस में बच्चों से लगवाया धक्का; फोरलेन पर जोखिम में डाली मासूमों की जान

Date:

Related stories

Chhatarpur School Bus Viral Video : छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से बच्चों की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। शहर की सिंचाई कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की एक स्कूल बस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल ड्रेस पहने छोटे-छोटे बच्चे चलती सड़क पर बस को धक्का लगाते नजर आ रहे हैं।

फोरलेन पर बड़ा खतरा जानकारी के अनुसार, यह घटना झांसी–खजुराहो फोरलेन पर गठेवरा ब्रिज के पास की है। स्कूल से बच्चों को लेकर जा रही बस अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में बंद हो गई। जिम्मेदार वयस्कों और बस स्टाफ ने किसी वैकल्पिक व्यवस्था करने के बजाय, बस में सवार मासूम बच्चों को नीचे उतारा और उनसे बस को धक्का लगवाया।

सुरक्षा नियमों की धज्जियां वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि बस एक व्यस्त हाईवे (फोरलेन) पर खड़ी है, जहाँ तेज रफ्तार वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसी स्थिति में बच्चों को सड़क पर उतारकर उनसे मशक्कत करवाना किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा था। यह कृत्य न केवल बाल श्रम की श्रेणी में आता है, बल्कि स्कूली वाहनों के लिए जारी सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का भी खुला उल्लंघन है।

अभिभावकों में आक्रोश वीडियो वायरल होने के बाद बच्चों के माता-पिता और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। अभिभावकों का कहना है कि वे भारी-भरकम फीस और बस शुल्क देते हैं ताकि उनके बच्चे सुरक्षित रहें, लेकिन स्कूल प्रबंधन पुरानी और कंडोम बसों के सहारे बच्चों की जान जोखिम में डाल रहा है।

प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार मामला संज्ञान में आने के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी और परिवहन विभाग (RTO) की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि स्कूल की सभी बसों की फिटनेस जांच की जाए और इस मामले में दोषी बस चालक, परिचालक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here