Monday, September 7, 2026
Home Chhattisgarh Teacher Tilak Yadu Arrested: शिक्षक दिवस पर गुरुजी गिरफ्तार; छात्रा से छेड़खानी...

Teacher Tilak Yadu Arrested: शिक्षक दिवस पर गुरुजी गिरफ्तार; छात्रा से छेड़खानी और पैसे ऐंठने का आरोप, भेजा गया जेल

राजनांदगांव। Nishaanebaz.com-Teacher Tilak Yadu Arrested: 5 सितंबर 2026 को जहां पूरा देश शिक्षक दिवस मना रहा था, वहीं छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव में पुलिस ने शिक्षक पद की गरिमा को शर्मसार करने वाले एक मामले में कड़ी कार्रवाई की है। जिले के गैंडाटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक तिलक यदु को 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से कथित छेड़खानी, अनुचित दबाव बनाने और छात्राओं को परीक्षा में पास कराने के नाम पर अवैध वसूली करने के संगीन आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी रमीज कुरैशी (पूर्व सरपंच का बेटा) फिलहाल फरार है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से ग्राम तेलगांव निवासी आरोपी शिक्षक पर छात्राओं के साथ लंबे समय से अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप लग रहे थे। पीड़िता 17 वर्षीय छात्रा ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में नौवीं कक्षा में फेल होने का डर दिखाकर उसे पास कराने का लालच दिया गया था। आरोप है कि शिक्षक ने अन्य छात्राओं से पास कराने के नाम पर दो-दो हजार रुपये ऐंठे और पीड़िता से बिना पैसे पास कराने के बदले अनुचित संबंध बनाने की मांग की।

Read More : Raipur Youth Drowns Gajpalla Waterfall: गजपल्ला वॉटरफॉल में बड़ा हादसा; रायपुर के युवक की डूबने से मौत, रेस्क्यू जारी

पीड़िता ने करीब चार दिन पूर्व गैंडाटोला थाने में लिखित शिकायत दी थी। आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद पीड़िता और उसके परिवार पर सामाजिक व पारिवारिक दबाव बनाकर मामला वापस लेने और रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। स्थानीय स्तर पर भी दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिशें की गईं, जिसके कारण चार दिनों तक प्राथमिकी दर्ज करने में विलंब हुआ।

Read More : Bigg Boss 20: रिक्शे पर सवार होकर पहुंचे निरहुआ, सलमान की एक बात सुनकर रह गए हैरान!

मामले में न्याय न मिलने पर पीड़िता के समर्थन में क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं जिला मुख्यालय पहुंचीं और पुलिस अधीक्षक (SP) कीर्तन राठौर से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसपी कीर्तन राठौर के कड़े रुख के बाद पुलिस हरकत में आई और प्राथमिक जांच के पश्चात भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC-ST Act) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

Read More : Jabalpur News: उत्तर-मध्य विधानसभा में 62 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन, 237 सड़कों का काम आगे बढ़ा

अपराध दर्ज होते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिक्षक तिलक यदु को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार सह-आरोपी रमीज कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी हिरासत में ले लिया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here