गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में जोरदार ब्लास्ट! रेल नेटवर्क पर मंडराया खतरा… उड़ी 12 फीट लंबी पटरी

सरहिंद : गणतंत्र दिवस से ठीक दो दिन पहले पंजाब के सरहिंद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए एक संदिग्ध विस्फोट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। यह धमाका रात करीब 11 बजे उस समय हुआ, जब विशेष रूप से मालगाड़ियों के लिए बनाए गए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। विस्फोट खानपुर फाटकों के पास हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

12 फीट रेल पटरी तबाह, इंजन को भारी नुकसान

धमाका इतना शक्तिशाली था कि रेलवे लाइन का लगभग 12 फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया और पटरी के परखच्चे उखड़ गए। विस्फोट की चपेट में आने से मालगाड़ी का इंजन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस घटना में DFCC के सुरक्षा अधिकारी अनिल शर्मा को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Read More : Surajpur News: 77वें गणतंत्र दिवस की रिहर्सल पूरी, सूरजपुर में देशभक्ति का माहौल

बड़ा हादसा टला, नहीं गुजर रही थी सवारी ट्रेन

राहत की बात यह रही कि यह ट्रैक केवल मालगाड़ियों के लिए उपयोग में लाया जाता है और घटना के समय वहां से कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं गुजर रही थी। अगर सवारी गाड़ी होती, तो यह विस्फोट एक बड़े जनहानि वाले हादसे में बदल सकता था।

RDX इस्तेमाल की आशंका, फॉरेंसिक जांच शुरू

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में RDX जैसे शक्तिशाली विस्फोटक के इस्तेमाल की आशंका से इनकार नहीं किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इस एंगल से जांच कर रही हैं कि कहीं यह रेल नेटवर्क को निशाना बनाने की साजिश तो नहीं थी।मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया है, जो विस्फोटक के प्रकार और उसकी तीव्रता की जांच कर रही है।

इलाके में हाई अलर्ट, ट्रैक की मरम्मत युद्ध स्तर पर

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, रेलवे अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश जारी है।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, ताकि मालगाड़ियों का संचालन जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

गणतंत्र दिवस से पहले हुई इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों में दहशत फैलाई है, बल्कि देश की रेल सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories