Friday, April 3, 2026
32.1 C
Raipur

India vs South Africa : भारत की धरती पर साउथ अफ्रीका की अग्नि परीक्षा-8 नए चेहरों संग स्पिन का इम्तिहान

India vs South Africa : नई दिल्ली : भारत दौरे पर साउथ अफ्रीका की टीम एक बार फिर कड़ी परीक्षा से गुजरने वाली है। 2015 और 2019 के पिछले दौरों में टीम स्पिन और हालात से जूझती रही थी। इस बार कोच शुकरी कॉनराड ने नई ऊर्जा के साथ 8 नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। हालांकि, इनमें से किसी ने भी भारत में टेस्ट नहीं खेला है, जिससे स्पिन की चुनौती और बड़ी हो गई है।

भारत दौरे पर साउथ अफ्रीका एक बार फिर बड़ी चुनौती का सामना करने जा रही है। टीम को डेवाल्ड ब्रेविस और रयान रिकेल्टन जैसे युवा बल्लेबाजों से उम्मीदें हैं। भारत की सरजमीं अफ्रीकी टीम के लिए हमेशा कठिन रही है। 2015 और 2019 के दौरों में वे न तो स्पिन से निपट सके, न ही हालात से। 2015 में विदेशी जीत का सिलसिला टूटा, जबकि 2019 में बिना स्थायी कोच के आई टीम बुरी तरह हार गई। अब कोच शुकरी कॉनराड के साथ नई ऊर्जा और आठ नए चेहरों के साथ अफ्रीका की ‘अग्निपरीक्षा’ 14 नवंबर से कोलकाता में शुरू होगी।

READ MORE : CG NEWS : छत्तीसगढ़ को 33 हजार करोड़ का निवेश, खुलेंगे 10,532 नए रोजगार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा एलान

India vs South Africa : लेकिन छह साल में तस्वीर बदल चुकी है. अब शुकरी कॉनराड (Shukri Conrad) की कोचिंग में साउथ अफ्रीकी टीम फिर से खड़ी हो चुकी है. अनुभव भले कम हो, पर टीम में आत्मविश्वास और दमखम दोनों हैं. जनवरी 2023 में कॉनराड के आने के बाद से अफ्रीका ने पूरी ताकत के साथ खेलते हुए कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है. सिर्फ न्यूजीलैंड दौरे पर (2024 में), जब मुख्य खिलाड़ी SA20 लीग के कारण उपलब्ध नहीं थे, उन्हें हार झेलनी पड़ी. इस बार उन्हें लगता है कि 2000 के बाद भारत में सीरीज जीतने का यह सबसे सुनहरा मौका है।

India vs South Africa Playing 11, World Cup 2023: IND vs SA Lineup, Team News, Injury Update - myKhel

नई पीढ़ी, नया मिशन

  • जुरेल को मिलेगा अच्छे प्रदर्शन का इनाम… SA के खिलाफ खेलना तय इस खिलाड़ी की होगी छुट्टी
  • विमेंस वर्ल्ड कप में टूटे व्यूअरशिप के रिकॉर्ड, फाइनल को इतने करोड़ लोगों ने देखा
  • भारत-अफ्रीका वनडे सीरीज में वापसी करेंगे श्रेयस अय्यर? जानें क्या है BCCI का प्लान
  • ‘शमी पूरी तरह फिट, उन्हें टीम में होना चाहिए’, गांगुली ने टीम सेलेक्शन पर उठाए सवाल

टीम चयन पर कोच गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी
India vs South Africa : इस टीम में 8 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने कभी भारत में टेस्ट नहीं खेला. कप्तान टेम्बा बावुमा, ओपनर ऐडन मार्करम और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा जैसे अनुभवी नामों के साथ कई नए चेहरे भी हैं, जो पहली बार उपमहाद्वीपीय धरती पर टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरेंगे.
जुबैर हम्जा, सेनुरन मुथुसामी और साइमन हार्मर पहले भारत दौरे का हिस्सा रह चुके हैं, जबकि बाकी खिलाड़ियों के लिए यह बिल्कुल नई चुनौती है.

READ MORE : Dharmendra’s Family : जब एक साथ दिखीं धर्मेंद्र की दोनों पत्नियां प्रकाश-हेमा, दुर्लभ तस्वीर वायरल

1. रयान रिकेल्टन– धैर्य की परीक्षा – आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) अब लाल गेंद से अपनी परीक्षा देंगे. 14 मैचों में तीन अर्धशतक और 150 का स्ट्राइक रेट, लेकिन टेस्ट में बात अलग होती है. पिछले साल बांग्लादेश दौरे पर उन्होंने दो टेस्ट में सिर्फ 40 रन बनाए थे, पर इस साल पाकिस्तान में 71 रनों की लंबी पारी खेलकर दिखाया कि वे टिककर खेलने की क्षमता रखते हैं.

2. टोनी डी जॉर्जी – मौका मिला तो कमाल किया – डी जॉर्जी (Tony de Zorzi) को इस साल बावुमा की चोट के बाद मौका मिला और उन्होंने लाहौर में शतक जड़कर खुद को साबित किया. ये उनका दूसरा टेस्ट शतक था और दूसरा भी एशिया में. मजे की बात… उन्होंने अब तक भारत में किसी भी प्रारूप में एक भी मैच नहीं खेला है, फिर भी स्पिन खेलने की क्षमता उन्हें मजबूत दावेदार बनाती है.

3. डेवाल्ड ब्रेविस – वाइल्ड कार्ड एंट्री – बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) भारत में पहले से पहचान बना चुके हैं, लेकिन अब वे खुद को साबित करना चाहते हैं. दो आईपीएल सीजन में औसत प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए दो अर्धशतक लगाए. पाकिस्तान में उन्होंने दो ‘डक’ के बीच एक 54 रनों की तेज पारी खेली. टीम उन्हें एक ऐसे बल्लेबाज के रूप में देखती है जो एक सत्र में मैच पलट सकता है।

India vs South Africa, 3rd T20I as it happened: Rossouw's ton helps Proteas win by 49

READ MORE : CG NEWS : हैरान करने वाला मामला: पुलिसकर्मियों ने 70 लीटर पानी को बताया शराब, युवक से मांगी एक लाख की रिश्वत

4. ट्रिस्टन स्टब्स – जगह की जंग – आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए औसत प्रदर्शन (14 मैच, 300 रन) के बावजूद स्टब्स (Tristan Stubbs) को मौका मिल रहा है. बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने फिफ्टी लगाई और एक टेस्ट शतक भी जड़ा. दिक्कत सिर्फ यही है कि टीम उन्हें किस नंबर पर खिलाएगी- 3, 4 या 5? वे डी जॉर्जी और वियान मुल्डर से जगह के लिए भिड़ रहे हैं.

5. काइल वेरेने – स्पिन का उस्ताद – स्पिन खेलने में माहिर वेर्रायने (Kyle Verreynne) के लिए यह सीरीज खास है. विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर वे पहली बार भारत में टेस्ट खेलेंगे. इंग्लैंड की काउंटी में और बांग्लादेश में उनके प्रदर्शन ने दिखाया कि वे परिस्थिति के हिसाब से ढलने वाले खिलाड़ी हैं. पिछले चक्र में उन्होंने सबसे ज़्यादा तीन शतक लगाए थे.

READ MORE : Dr. Pooja Gangwar : डॉ. पूजा गंगवार का इस्तीफा सोशल मीडिया में वायरल; HOD पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप

6. वियान मुल्डर – ‘यूटिलिटी’ खिलाड़ी – गेंदबाजी से लेकर कप्तानी तक मुल्डर (Wiaan Mulder) ने हर भूमिका निभाई है. 2019 में भारत ए दौरे पर वे टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. पिछले साल बांग्लादेश में शतक जड़कर उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की. भारत दौरे पर उनका रोल टीम के संतुलन पर निर्भर करेगा.

7. मार्को जानसेन– अग्निपरीक्षा का वक्त – 2023 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जब उनका आत्मविश्वास टूटा था, उसके बाद जानसेन–(Marco Jansen) ने खुद को फिर से तैयार किया है. आईपीएल में वे साउथ अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज रहे. बाएं हाथ की गति, आक्रामक रुख और लंबे शॉट्स – यही उनकी पहचान है. अब देखना है कि क्या वे वही प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में दोहरा पाते हैं।

8. कॉर्बिन बॉश – तेजी से उभरता नाम – देर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आए कॉर्बिन बॉश (Corbin Bosch) ने पिछले साल सभी प्रारूपों में डेब्यू किया और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट पाया. 140 किमी/घंटा से ऊपर की रफ्तार, आत्मविश्वास से भरा रवैया और बल्ले से भी योगदान देने की क्षमता- यही वजह है कि उन्हें लुंगी एन्गिडी पर तरजीह दी गई. शायद उन्हें तुरंत जगह न मिले, लेकिन वे मजबूत बैकअप हैं।

India vs South Africa : नतीजा- भारत में ‘फेल या फेमस – साउथ अफ्रीका की यह नई टीम युवा है, जोश से भरी है, लेकिन भारत में सफलता का रास्ता सिर्फ जोश से नहीं, संयम और कौशल से तय होता है. ये दौरा सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि करियर का मोड़ साबित हो सकता है. इन 8 चेहरों के लिए भी और साउथ अफ्रीकी क्रिकेट के भविष्य के लिए भी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories