Sunday, March 29, 2026
36.1 C
Raipur

Apache Helicopters : टेंशन में पाक! 3 और अपाचे हेलीकॉप्टर पहुंचे भारत, जल्द बॉर्डर पर होगी तैनाती

नई दिल्ली: भारतीय सेना की मारक क्षमता में बड़ा इजाफा हुआ है। अमेरिका निर्मित AH-64E अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों की खेप में शामिल तीन नए हेलीकॉप्टर भारत पहुंच चुके हैं। औपचारिक निरीक्षण और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इन्हें जल्द ही राजस्थान के जोधपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय सेना के पास अपाचे हेलीकॉप्टरों की संख्या अब बढ़कर छह हो जाएगी।

सीमा सुरक्षा और रेगिस्तानी युद्ध क्षमता होगी मजबूत
सेना सूत्रों के मुताबिक, अपाचे हेलीकॉप्टरों की तैनाती से पश्चिमी सीमा पर निगरानी और त्वरित हमले की क्षमता को नई धार मिलेगी। रेगिस्तानी इलाकों में ऊंचे और दुर्गम क्षेत्रों पर सटीक नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के लिए ये हेलीकॉप्टर बेहद कारगर साबित होंगे।

अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी का अहम पड़ाव
अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि अपाचे हेलीकॉप्टरों का आगमन भारत-अमेरिका के बीच मजबूत होती रक्षा साझेदारी का प्रतीक है। बयान में कहा गया कि यह सहयोग सह-उत्पादन, प्रशिक्षण और तकनीकी आदान-प्रदान को और गहराई देगा।

Read More : PM Modi Ethiopia Visit : इथियोपिया की संसद में PM मोदी का संबोधन, बोले- लाया हूं 140 करोड़ लोगों की दोस्ती का संदेश

हर मौसम में घातक वार करने में सक्षम अपाचे
AH-64E अपाचे को दुनिया के सबसे घातक अटैक हेलीकॉप्टरों में गिना जाता है। यह हेलफायर मिसाइल, 70 मिमी रॉकेट, एडवांस्ड लॉन्गबो रडार और 30 मिमी चेन गन से लैस है। इसकी खासियत यह है कि यह दिन-रात और हर मौसम में समान प्रभावी ढंग से ऑपरेशन कर सकता है।

एक मिनट में 650 गोलियां दागने की ताकत
अपाचे की 30 मिमी चेन गन प्रति मिनट 600 से 650 राउंड फायर करने में सक्षम है। यह दुश्मन के बंकरों, टैंकों और एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करने में अहम भूमिका निभाता है। अत्याधुनिक सेंसर और नाइट-फाइटिंग क्षमताएं इसे पहाड़ी और खतरे वाले इलाकों में बेहद उपयोगी बनाती हैं।

Read More : Indigo Advisory : एक बार फिर परेशानी में घिरी इंडिगो ने जारी की ट्रेवल एडवाइजरी, जानें पूरा माजरा

किन देशों के पास है अपाचे हेलीकॉप्टर?
अपाचे हेलीकॉप्टर अमेरिका, इजराइल, जापान, यूके, सऊदी अरब, यूएई, मिस्र, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, कुवैत, इंडोनेशिया और ग्रीस जैसे कई देशों की सेनाओं में शामिल हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories