वायनाड। केरल के वायनाड जिले में पुलिस की बड़ी शर्मनाक वारदात सामने आई है। व्यथिरी थाने के एसएचओ अनिल कुमार और दो वरिष्ठ सिविल पुलिस अधिकारियों अब्दुल शुकूर और अब्दुल मजीद पर तीन युवकों से 3.37 लाख रुपये जबरन छीनने और मारपीट करने का आरोप लगा है।
घटना 15 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। मलप्पुरम के तीन युवक – मुहम्मद जिनास, सिनान पांडिक्कड़ और सिनान चेरूपा – व्यथिरी इलाके से गुजर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोका और रकम छीनने के बाद चाय बागान में ले जाकर पीटा। युवकों को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ितों की शिकायत के बाद कलपेट्टा पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में जांच हुई, जिसमें आरोप सही पाए गए। आरोपित तीनों पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं और वे फरार हैं।
तीनों पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 309(4), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उनकी तलाश में विशेष टीम गठित कर चुकी है।
Read News : Himachal-Punjab disaster : हिमाचल और पंजाब आपदा से जूझ रहे, मंत्रियों ने केंद्र पर लगाया मदद न देने का आरोप
यह मामला पुलिस की साख पर सवाल उठाता है और दिखाता है कि कभी-कभी कानून की रक्षा करने वाली वर्दी के पीछे भी अपराध छिपा हो सकता है।













