Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Indore इंदौर में चाकूबाजी! मोबाइल विवाद ने लिया हिंसक रूप, नाबालिग पर हमला,...

इंदौर में चाकूबाजी! मोबाइल विवाद ने लिया हिंसक रूप, नाबालिग पर हमला, CCTV फुटेज आया सामने

इंदौर: शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित प्रजापत नगर में मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में एक नाबालिग पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें आरोपी नाबालिग पर वार करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच करीब दो दिन पहले मोबाइल फोन को लेकर कहासुनी हुई थी, जो धीरे-धीरे बढ़कर गंभीर विवाद में बदल गई। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

दरअसल मामला दो दिन पहले घूरने की बात लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। बताया जा रहा है कि घूरकर देखने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जो बाद में मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई।

 CCTV फुटेज बना अहम सबूत

घटना स्थल के पास लगे कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। फुटेज सामने आने के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

 दोनों पक्षों की ओर से FIR दर्ज

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि वास्तविक घटनाक्रम सामने आ सके। विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एक पक्ष से तीन आरोपियों के खिलाफ तो दूसरे पक्ष से चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस पूरे घटनाक्रम में पाँच नाबालिग किशोर है फिलहाल द्वारकापुरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read More : इंदौर में सनसनी! मामूली विवाद पर पोकलेन चालक ने की कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश, Video वायरल

 पुलिस की कार्रवाई जारी

द्वारकापुरी थाना पुलिस का कहना है कि मामले में सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है और नाबालिग की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर बताती है कि छोटे विवाद भी गंभीर अपराध में बदल सकते हैं, खासकर जब उनमें किशोर शामिल हों। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि विवाद होने पर कानूनी रास्ता अपनाएं और हिंसा से दूर रहें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here