Sunday, March 15, 2026
38.9 C
Raipur

बार-बार स्लो हो जाता है WiFi? इन आसान तरीकों से बढ़ाएं इंटरनेट स्पीड…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आज के समय में इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऑनलाइन काम, पढ़ाई, मनोरंजन और स्मार्ट डिवाइस के इस्तेमाल के लिए तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होता है।

हालांकि कई बार घर में लगा WiFi बार-बार धीमा हो जाता है या सिग्नल कमजोर पड़ने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर अपने WiFi की स्पीड को बेहतर बना सकते हैं।

राउटर को सही जगह पर रखें

WiFi की स्पीड काफी हद तक राउटर की लोकेशन पर निर्भर करती है। कई लोग राउटर को घर के किसी कोने में या फर्श के पास रख देते हैं, जिससे सिग्नल दीवारों और अन्य वस्तुओं के कारण कमजोर हो जाते हैं।

बेहतर सिग्नल के लिए राउटर को घर के बीच वाले हिस्से में और थोड़ी ऊंचाई पर रखें। साथ ही इसे माइक्रोवेव, मेटल ऑब्जेक्ट या कॉर्डलेस फोन जैसे उपकरणों से दूर रखना भी जरूरी है।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से दूरी बनाएं

घर में मौजूद कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे ब्लूटूथ स्पीकर, वायरलेस कैमरे या अन्य वायरलेस उपकरण WiFi सिग्नल में रुकावट पैदा कर सकते हैं।

इस समस्या से बचने के लिए राउटर को ऐसे उपकरणों से थोड़ी दूरी पर रखें। यदि आसपास कई WiFi नेटवर्क मौजूद हैं, तो राउटर का चैनल बदलकर कम भीड़ वाले चैनल का चयन करना भी फायदेमंद हो सकता है।

पुराने राउटर को अपग्रेड करें

अगर आपका राउटर तीन से चार साल पुराना है, तो उसे बदलने पर भी विचार करना चाहिए। नई तकनीक वाले राउटर बेहतर स्पीड और कवरेज देते हैं।

डुअल-बैंड या ट्राई-बैंड राउटर, जो Wi-Fi 6 या Wi-Fi 6E को सपोर्ट करते हैं, बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं। इनमें 5 GHz बैंड कम दूरी पर तेज स्पीड देता है, जबकि 2.4 GHz बैंड लंबी दूरी तक सिग्नल पहुंचाने में मदद करता है।

Read More : M.P News : भोपाल में कलेक्टर के आदेश की अवहेलना, कई गैस एजेंसियां रविवार को भी बंद

राउटर का सॉफ्टवेयर अपडेट रखें

राउटर का फर्मवेयर समय-समय पर अपडेट करना भी जरूरी है। अपडेट से केवल इंटरनेट की स्पीड और परफॉर्मेंस बेहतर होती है, बल्कि नेटवर्क की सुरक्षा भी मजबूत होती है।

WiFi नेटवर्क को सुरक्षित बनाएं

अपने WiFi नेटवर्क को मजबूत पासवर्ड और WPA2 या WPA3 एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रखना चाहिए। इससे कोई भी अनजान व्यक्ति बिना अनुमति के आपके इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा और नेटवर्क की स्पीड भी स्थिर बनी रहेगी।

भारी डिवाइस को Ethernet से कनेक्ट करें

यदि आपके घर में स्मार्ट टीवी, गेमिंग कंसोल या डेस्कटॉप कंप्यूटर जैसे डिवाइस हैं, तो उन्हें WiFi की जगह सीधे Ethernet केबल से जोड़ना बेहतर होता है।इससे WiFi नेटवर्क पर लोड कम पड़ता है और बाकी डिवाइस को बेहतर इंटरनेट स्पीड मिलती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG LPG Cylinder Shortage  : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CG LPG Cylinder Shortage : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

SDM Office Liquor Party Video:  SDM कार्यालय में शराब पार्टी ,  वीडियो सामने आने से हड़कंप..

SDM Office Liquor Party Video: SDM कार्यालय में शराब पार्टी , वीडियो सामने आने से हड़कंप..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Chhattisgarh Opium Farming : CG में कौन करा रहा अफीम की खेती? सरकार बनाम विपक्ष आमने-सामने

Chhattisgarh Opium Farming : CG में कौन करा रहा अफीम की खेती? सरकार बनाम विपक्ष आमने-सामने

Latest YouTube Shorts

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी Raipur में एक रात में 132 चालक पकड़े गए...

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी Raipur में एक रात में 132 चालक पकड़े गए...

Raipur: बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट

Raipur: बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट

Raipur: “फर्जी कंपनी से करोड़ों का GST फ्रॉड! Raipur से Aman Singh गिरफ्तार”

Raipur: “फर्जी कंपनी से करोड़ों का GST फ्रॉड! Raipur से Aman Singh गिरफ्तार”

“ATM से निकले नकली नोट! पैसे गिनते ही उड़ गए होश”

“ATM से निकले नकली नोट! पैसे गिनते ही उड़ गए होश”

DEd अभ्यर्थियों का दंडवत प्रणाम, विधानसभा का घेराव करने निकले

DEd अभ्यर्थियों का दंडवत प्रणाम, विधानसभा का घेराव करने निकले

छत्तीसगढ़ पुलिस के वाहन खर्च पर बड़ा खुलासा, किराए की गाड़ियों पर 130 करोड़ खर्च...

छत्तीसगढ़ पुलिस के वाहन खर्च पर बड़ा खुलासा, किराए की गाड़ियों पर 130 करोड़ खर्च...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

ऑस्कर 2026 में प्रेजेंटर बनेंगी प्रियंका चोपड़ा, अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर चमकेगा भारत

लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और ग्लोबल आइकन प्रियंका...

बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 72 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री...

IPL 2026 के बाद खत्म हो सकता है इन दिग्गजों का सफर, संन्यास ले सकते हैं ये 4 स्टार खिलाड़ी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया...

Related Articles

Popular Categories