Gwalior News :ग्वालियर : ग्वालियर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनज़र, जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है।
Gwalior News :जारी आदेश के अनुसार नर्सरी कक्षा से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में आज छुट्टी रहेगी। यह आदेश कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा जारी किया गया है।
Gwalior News : प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया है, क्योंकि जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे मौसम की गंभीरता को देखते हुए बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें और सतर्कता बरतें।











