CG NEWS : 300 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप, विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर : बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने आरडीएसएस योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर पूरे मामले की शिकायत की है और सचिवस्तरीय जांच टीम गठित कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विधायक का कहना है कि बिलासपुर संभाग में इस योजना के तहत करीब 300 करोड़ रुपये की गड़बड़ियों की जानकारी सामने आई है, जिसमें सिर्फ बिलासपुर जिले में 35 करोड़ रुपये से अधिक का सीधा भ्रष्टाचार हुआ है।

CG NEWS : आरडीएसएस योजना केंद्र सरकार की वह योजना है, जिसे राज्य सरकार ने बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के उद्देश्य से लागू किया था। इसके तहत एरियल बंच केबल (एबीसी) लगाने का कार्य कराया गया। यह काम पुणे की एसटी इलेक्ट्रिकल कंपनी को सौंपा गया था, जिसकी समय-सीमा जनवरी 2025 तक निर्धारित थी।

CG NEWS : विधायक सुशांत शुक्ला का आरोप है कि कंपनी ने कार्य समय पर पूरा नहीं किया, लेकिन नियमों के तहत न तो उस पर पेनल्टी लगाई गई और न ही ठेका रद्द किया गया। इसके बजाय अधिकारियों ने नियमों को दरकिनार करते हुए परियोजना को जय हिंद एनर्जी, शारदा कंस्ट्रक्शन और सिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी तीन अन्य कंपनियों को सबलेट कर दिया।

CG NEWS : उन्होंने यह भी कहा कि बिलासपुर जिले में जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं उजागर होने के बावजूद केवल सहायक यंत्री को निलंबित कर खानापूर्ति की गई, जबकि अन्य जिलों में कार्यपालन यंत्रियों पर कार्रवाई हुई है। विधायक ने जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी जांच पक्षपातपूर्ण रही और केवल दो दिनों में दोषी अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी गई। विधायक ने मांग की है कि निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *