Mungeli Crime :मुंगेली में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, 1.5 लाख की ड्रग्स जब्त

Sanjay Sahu
Mungeli Crime

Mungeli Crime :मुंगेली: नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत मुंगेली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत दो तस्करों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Mungeli Crime :गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्की उर्फ अवि पाठक और दीपक विश्वकर्मा के रूप में हुई है। दोनों को पुलपारा स्थित रामगोपाल तिवारी वार्ड के पास सामुदायिक भवन के सामने ब्राउन शुगर बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Mungeli Crime :पुलिस ने उनके पास से कुल 30 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि लक्की उर्फ अवि पाठक आदतन अपराधी है और उस पर पूर्व में हत्या का प्रयास, मारपीट, शराब और गांजा बिक्री जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

Mungeli Crime :दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें और नशे की तस्करी या बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *