Rajgarh Accident News : अयोध्या से लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, 2 महिलाओं समेत चार की दर्दनाक मौत….

Parivesh
Rajgarh Accident News : अयोध्या से लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार

राजगढ़, मध्यप्रदेश। Rajgarh Accident News : अयोध्या से तीर्थयात्रा कर सूरत लौट रहा एक परिवार गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। राजगढ़ जिले के कर्णवास थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटखेड़ी गांव के पास तेज रफ्तार एसयूवी अचानक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे मौके पर ही चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो किशोर शामिल हैं, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Rajgarh Accident News : जानकारी के अनुसार हादसे का मुख्य कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। गाड़ी जैसे ही राजगढ़ हाईवे पर पुलिया के पास पहुंची, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सभी पीड़ित उत्तर प्रदेश के एक ही परिवार से हैं और गुजरात के सूरत शहर के निवासी बताए जा रहे हैं।

Rajgarh Accident News

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को सूचित किया जा चुका है। तीर्थ से लौटती श्रद्धा की यह यात्रा अब मातम में बदल गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *