Durg Crime : प्रेम-प्रताड़ना और तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण, युवती से दुष्कर्म और जबरन शादी-CCTV फुटेज से खुला राज

Sanjay Sahu
Durg Crime

Durg Crime : दुर्ग। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में एक युवती को प्रेम जाल, तंत्र-मंत्र और झांसे के जरिए प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। कुरूद निवासी पीड़िता के परिजनों ने जामुल थाने में शिकायत करते हुए रायपुर निवासी पहले से शादीशुदा 40 वर्षीय हेमंत अग्रवाल और उसकी मां लीला अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Durg Crime : शिकायत के अनुसार साल 2023 में जब युवती मानसिक बीमारी का इलाज करा रही थी, तब भिलाई सेक्टर-6 में उसकी मां की दुकान पर लीला अग्रवाल ने दावा किया कि उसका बेटा तंत्र विद्या से युवती का रोग ठीक कर सकता है। इसी बहाने दोनों का घर आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान हेमंत ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए।

Durg Crime : कुछ महीनों बाद मां-बेटे युवती को यह कहकर रायपुर ले गए कि वे उसे पढ़ाएंगे और इलाज कराएंगे। लेकिन वहां आर्य समाज में जबरन शादी करा दी गई। युवती का आरोप है कि डेढ़ साल तक उसे कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया गया और तंत्र-मंत्र के नाम पर डराकर 2 से 3 बार गर्भपात भी कराया गया।

Durg Crime : पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी हेमंत की पिछली पत्नी रागनी अग्रवाल भी है, जिसकी एक बेटी है। रागनी ने ही पीड़िता को भागने में और पुलिस तक शिकायत पहुंचाने में मदद की।

Durg Crime : घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवती को घसीटते हुए कार में बैठाकर जबरदस्ती रायपुर ले जाता दिख रहा है। इसके बाद पुलिस ने हेमंत अग्रवाल के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना के तहत अपराध दर्ज किया है।

Durg Crime : पीड़िता तीन दिन सखी सेंटर में भी रही थी, जहां शिकायत पर बुलाए जाने पर आरोपी ने स्टाफ के साथ गाली-गलौच की। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *