Bacheli Crime: एकतरफा प्यार में जेल पहुंचा आरोपी, पीड़िता को बांधकर जंगल में छोड़ने का खुलासा

Bacheli Crime: फकरे आलम /बचेली। थाना किरंदुल और सायबर सेल दंतेवाड़ा की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी सतीष कुमार मरकाम (21) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपी ने पीड़िता के हाथ-पैर बांधकर ग्राम पेरपा के जंगल में छोड़ दिया था।

Bacheli Crime: पुलिस ने हजारों नंबरों का विश्लेषण कर आरोपी तक पहुँच बनाई। जांच में पता चला कि आरोपी का पीड़िता के साथ 2-3 साल पहले परिचय हुआ था और एकतरफा प्यार में उसने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे पीड़िता ने अस्वीकार कर दिया था। आरोपी ने पीड़िता को अर्धनग्न कर जंगल में छोड़ने की घटना को स्वीकार किया।

Bacheli Crime: पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय और एसडीओपी किरंदुल कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। सायबर सेल और थाना किरंदुल की टीम लगभग एक माह तक आरोपी की तलाश में लगी रही।

Bacheli Crime: विशेष योगदान:

Bacheli Crime: थाना किरंदुल: निरीक्षक संजय कुमार यादव, हेमंत साहू, लीलाराम गंगबेर, अनिता चौधरी, के. सीमाचलम, उत्तम ध्रुव, आरक्षक सोनाराम ताती, धनंजय गंजीर, जोगा कुंजाम, अजय तेलाम, महिला आरक्षक सुरेखा सलाम, सोनिया नेताम सायबर सेल दंतेवाड़ा: SI हेमशंकर गुनेंद्र, बेलाल सिंह थाना कोतवाली: वीरेंद्र नाग, भील नाग आदि का योगदान रहा.

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories