Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG Crime News : गेम बना जानलेवा, 14 साल के लड़के ने...

CG Crime News : गेम बना जानलेवा, 14 साल के लड़के ने 17 साल के नाबालिग को गोदा चाकू…

0
95
CG Crime News
CG Crime News

CG Crime News : बालोद | बालोद ज़िले के गुरुर थाना क्षेत्र के पेरपार गांव में मोबाइल गेम फ्री फायर को लेकर दो नाबालिगों के बीच हुए विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक, ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने कुछ लोग खाना खाने के बाद मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। इसी दौरान 14 वर्षीय लड़के और 17 वर्षीय नाबालिग के बीच हंसी-मज़ाक को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ते ही 14 वर्षीय नाबालिग ने अचानक चाकू निकालकर 17 साल के किशोर पर वार कर दिया।

CG Crime News : घटना में घायल किशोर को गंभीर हालत में रायपुर के संकरा हॉस्पिटल रेफ़र किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल संप्रेषण गृह, दुर्ग भेज दिया है। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को मोबाइल गेम्स से दूर रखें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here