Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh Korea News: कोरिया जिले में नोट उड़ाने का मामला, रोजगार सहायक का...

Korea News: कोरिया जिले में नोट उड़ाने का मामला, रोजगार सहायक का वीडियो वायरल

Korea News: बैकुंठपुर। गरियाबंद और सूरजपुर के बाद अब कोरिया जिले से भी नोट उड़ाने का मामला सामने आया है। जिले के सोनहत ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में आयोजित नाचा कार्यक्रम के दौरान रोजगार सहायक द्वारा खुलेआम नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

Korea News: वायरल वीडियो में ग्राम पंचायत पोड़ी में पदस्थ रोजगार सहायक जिंदल साय को नाचा कार्यक्रम के दौरान नोट उड़ाते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह घटना बीती रात की है, जब कार्यक्रम के दौरान खुलेआम पैसे लुटाए गए। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। मामले को लेकर जांच एवं कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here