Monday, February 16, 2026
28.1 C
Raipur

Gwalior News : शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने तेज रफ्तार कार से आधा दर्जन से अधिक लोगों को रौंदा, तीन की हालत नाजुक….

Gwalior News : ग्वालियर। शहर के बीचोंबीच सिटी सेंटर स्थित होटल सेंटर पार्क के पास शुक्रवार देर रात हिट एंड रन की सनसनीखेज घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने तेज रफ्तार क्रेटा कार से आधा दर्जन से अधिक राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gwalior News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में पुलिस कंट्रोल रूम से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी हादसे के समय अकेला था और कार बेकाबू होकर कई लोगों को टक्कर मारती चली गई।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है, वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुष्टि हुई है कि चालक शराब के नशे में था। यह घटना न केवल लापरवाही का बड़ा उदाहरण है, बल्कि कानून के रखवालों की जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds