Tuesday, October 6, 2026
Home Chhattisgarh CG News : खुर्सीपार रेलवे फाटक 8 से 13 अगस्त तक रहेगा...

CG News : खुर्सीपार रेलवे फाटक 8 से 13 अगस्त तक रहेगा बंद…..

CG News
CG News

CG News : भिलाईनगर। रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाला खुर्सीपार रेलवे समपार फाटक क्रमांक 440 (कि.मी. 855/07-09) 8 अगस्त सुबह 8 बजे से 13 अगस्त सुबह 8 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान अप लाइन पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिसके चलते फाटक से किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन संभव नहीं होगा।

CG News : रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह मरम्मत कार्य ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य है। मरम्मत अवधि के दौरान स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here