Monday, February 16, 2026
28.1 C
Raipur

Gwalior : हरे-भरे पौधों के बीच छुपा 280 किलो गांजा, पुलिस की सटीक छापेमारी से तस्करी नाकाम

ग्वालियर। शहर में गांजा तस्करी का एक अजब-गजब तरीका सामने आया है। पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने गांजा को हरे-भरे पौधों के बीच छुपाकर ट्रक में भर लिया और आंध्रप्रदेश से दिल्ली ले जा रहे थे। लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनका यह प्लान नाकाम हो गया।

मुखबिर की सूचना पर ग्वालियर क्राइम ब्रांच और झांसी रोड थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शीतला माता मंदिर रोड से ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच में ट्रक से करीब 280 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंदाजन कीमत ₹28 लाख बताई जा रही है।

Read More : MP News : सगरा में भीषण सड़क हादसा : खड़ी बाइक में टक्कर के बाद दो युवक नाले में गिरे, हालत नाजुक

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है — ट्रक चालक अजय गुर्जर, सह-आरोपी अभिनाश यादव और धर्मेंद्र गोस्वामी, जो अपने आपको हेल्पर बता रहा है। तीनों मुरैना जिले के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक भी मुरैना आरटीओ से पंजीकृत है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गांजा को इस तरह पौधों के बीच छुपाया था कि किसी को शक न हो सके। लेकिन खुफिया तंत्र की सक्रियता से इनकी तस्करी योजना का पर्दाफाश हो गया।

Read More : MP News : विदिशा पुलिस ने मिशन मोबाइल रिकवरी अभियान में बरामद किए ₹55 लाख से अधिक के मोबाइल

शक्ति यादव, थाना प्रभारी झांसी रोड, ग्वालियर
“हमारी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आंध्रप्रदेश से दिल्ली गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए ट्रक पकड़ा गया, जिसमें 280 किलो गांजा बरामद हुआ है। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।”

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds