Sunday, September 20, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : सगरा में भीषण सड़क हादसा : खड़ी बाइक में...

MP News : सगरा में भीषण सड़क हादसा : खड़ी बाइक में टक्कर के बाद दो युवक नाले में गिरे, हालत नाजुक

MP News : रीवा। सगरा थाना क्षेत्र के भेड़ाउरा नाला के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार युवक नाले में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More : Bihar Elections : टिकट पर बवाल, नाराज नेता मदन शाह ने राबड़ी आवास के सामने किया कुर्ता फाड़ प्रदर्शन…

MP News : घटना की सूचना मिलते ही सगरा पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया।

Read More : MP News : विदिशा पुलिस ने मिशन मोबाइल रिकवरी अभियान में बरामद किए ₹55 लाख से अधिक के मोबाइल

MP News : स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब एक बाइक सड़क किनारे खड़ी थी और दूसरी बाइक तेज रफ्तार में वहां पहुंचकर उससे टकरा गई। हादसे के बाद दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए.फिलहाल पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामला दर्ज किया है। दोनों युवकों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here