Sunday, May 24, 2026
43.1 C
Raipur

Rewa Land Mafia Terror : रीवा में भू-माफियाओं का ‘जंगलराज’ : मानसिक विक्षिप्त की जमीन पर किया कब्जा, अब पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी; पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

Rewa Land Mafia Terror : रीवा: जिले के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत कोस्टा इलाके से भू-माफियाओं के आतंक की एक दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है। यहाँ बेशकीमती जमीनों पर कब्जा करने के लिए माफियाओं ने एक संवेदनहीन साजिश रची। पीड़ित परिवार का आरोप है कि भू-माफियाओं ने पहले उनके मानसिक रूप से विक्षिप्त छोटे भाई को बरगलाया और धोखाधड़ी कर उसके हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। अब माफियाओं की नजर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) से लगी परिवार की बाकी जमीनों पर है।

कोर्ट के आदेश को ठेंगा, खड़ी फसल पर डाली मिट्टी

पीड़ित परिवार के मुखिया अंकित तिवारी ने बताया कि उन्होंने छोटे भाई के साथ हुई धोखाधड़ी के खिलाफ न्यायालय की शरण ली थी, जहाँ से उन्हें स्थगन आदेश (Stay Order) भी मिल चुका है। इसके बावजूद, दबंग माफियाओं ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए खेत में खड़ी फसल पर मिट्टी डलवा दी और जबरन कब्जा कर लिया।

जानलेवा हमला और पुलिस की ‘रहस्यमयी’ चुप्पी

पीड़ित के मुताबिक, जमीन बेचने से इनकार करने पर उन पर प्राणघातक हमला भी किया जा चुका है। इसकी शिकायत रायपुर कर्चुलियान थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया। परिवार का आरोप है कि पुलिस की इसी ढिलाई के कारण माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और वे अब खुलेआम पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

न्याय की आस में भटक रहा परिवार

अंकित तिवारी का कहना है कि वे अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए दर-दर भटक रहे हैं। भू-माफिया लगातार जमीन का विक्रय करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि माफियाओं के चंगुल से उनके मानसिक रूप से कमजोर भाई की जमीन मुक्त कराई जाए और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Latest YouTube Shorts

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories