Monday, March 30, 2026
29.1 C
Raipur

GST Raid : डीजल के नाम पर बेस ऑइल बेच रही फेनी इंटरप्राइजेस पर GST का छापा, करोड़ों की कर चोरी का खुलासा

रायपुर। GST Raid : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में जीएसटी विभाग ने गुरुवार को कर चोरी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। जीएसटी इंटेलिजेंस टीम ने फेनी इंटरप्राइजेस नामक फर्म के ठिकाने पर दबिश देकर 4,500 लीटर बेस ऑइल (Base Oil) जब्त किया है, जिसे डीजल बताकर अवैध रूप से बेचा जा रहा था।

GST Raid : सूत्रों के अनुसार, फेनी इंटरप्राइजेस द्वारा बेस ऑइल को डीजल के नाम पर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। कंपनी इस फर्जीवाड़े के जरिए 10 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) भी ले चुकी है, जबकि वास्तविक बिक्री रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी पाई गई। जीएसटी विभाग की जांच में सामने आया है कि फर्म ने 14 करोड़ रुपये के कर की चोरी को अंजाम दिया है।

9 ड्रमों में भरा था नकली डीजल

जीएसटी टीम ने कंपनी के गोदाम में छापा मारकर 9 बड़े-बड़े ड्रमों में स्टॉक किए गए 4,500 लीटर बेस ऑइल को जब्त किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस ऑइल को डीजल के तौर पर बाजार में उतारकर राज्य सरकार को भारी टैक्स नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

मालिक नागपुर से संचालित कर रहा था नेटवर्क

छापे के दौरान कंपनी का मालिक राजनांदगांव में मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि फेनी इंटरप्राइजेस का संचालक नागपुर से पूरे ऑपरेशन को नियंत्रित कर रहा था। फिलहाल जीएसटी विभाग की टीम उसके नेटवर्क और अन्य साझेदारों की भी जांच कर रही है।

GST विभाग ने कहा — “यह सुनियोजित कर चोरी का मॉडल”

जीएसटी अधिकारियों ने बताया कि फेनी इंटरप्राइजेस सिर्फ एक नाम है, इसके पीछे एक पूरा नेटवर्क काम कर रहा है, जो बेस ऑइल को डीजल के रूप में खपाकर टैक्स चोरी कर रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories