सोना-चांदी ने रचा नया कीर्तिमान : पहली बार इतना पार प्रति 10 ग्राम, निवेशकों में मची होड़…

0
162
सोना-चांदी
सोना-चांदी

दिल्ली। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोमवार को सोने-चांदी के दामों ने नया कीर्तिमान रच दिया। पहली बार 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1.30 लाख के पार पहुंच गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना ₹1,20,075 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, जबकि फरवरी 2026 अनुबंध ₹1,21,350 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं, चांदी भी पीछे नहीं रही — दिसंबर वायदा अनुबंध ₹1,47,977 और मार्च 2026 अनुबंध ₹1,49,605 प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गए।

READ MORE : CG NEWS : ईडी अधिकारियों पर मारपीट का आरोप: कारोबारी की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराने के निर्देश

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन में वित्तीय गतिरोध, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में संभावित कटौती और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं। रुपये की कमजोरी ने भी इस तेजी को और बल दिया है।

वैश्विक बाजार में दिसंबर गोल्ड फ्यूचर 2% बढ़कर $3,973.60 प्रति औंस और चांदी $48.58 प्रति औंस पर पहुंची। अमेरिका में सरकारी शटडाउन और आर्थिक अनिश्चितता के बीच कीमती धातुओं की मांग में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है।

READ MORE : chhattisgarh liquor scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: चैतन्य बघेल की 13 दिन की रिमांड खत्म, कोर्ट में पेशी; कस्टम मिलिंग केस में दीपेन चावड़ा भी पेश

सर्राफा व्यापारियों के अनुसार, यदि यही रुझान बरकरार रहा तो दिवाली तक सोने के भाव ₹1.35 लाख और चांदी ₹1.55 लाख प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकते हैं। फिलहाल निवेशक बाजार पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here