नई दिल्ली: सैलून जाने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी सामने आई है। अमेरिकन जर्नल ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन में प्रकाशित एक हालिया रिसर्च में दावा किया गया है कि सैलून में बाल धोते समय गर्दन की गलत और लंबे समय तक पीछे झुकी हुई स्थिति स्ट्रोक (पक्षाघात) का कारण बन सकती है। इस स्थिति को ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम (BPSS) कहा जाता है।
READ MORE : Indore : साइलेंट अटैक ने छीना जान: इंदौर के पेट्रोल पंप पर ट्रैवल्स ड्राइवर की मौत CCTV में कैद
कैसे होता है ‘ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम’?
- स्टडी के अनुसार, जब बाल धोते समय सिर को अत्यधिक पीछे की ओर झुकाया जाता है, तो इससे गर्दन की महत्वपूर्ण नसों पर दबाव पड़ता है।
- यह दबाव मस्तिष्क तक रक्त ले जाने वाली नसों में रुकावट पैदा कर सकता है, जिससे ब्लड फ्लो में कमी आती है और स्ट्रोक आने का खतरा पैदा हो जाता है।
- रिसर्च में जांचे गए 22 स्ट्रोक मामलों में से 80% महिलाएं थीं, जिनमें यह जोखिम देखा गया।
लक्षण और बचाव के उपाय:
BPSS के लक्षण बाल धोने के दौरान या उसके कुछ दिनों बाद सामने आ सकते हैं, जिनमें चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, धुंधला दिखना, संतुलन खोना, बोलने में कठिनाई, और शरीर के एक हिस्से में कमजोरी या लकवा शामिल हैं।
जीबी पंत अस्पताल के पूर्व न्यूरोसर्जन डॉ. दलजीत सिंह ने बताया कि हालांकि ऐसे मामले बहुत कम आते हैं, लेकिन जोखिम को कम करने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:
- सिर को ज्यादा पीछे न झुकाएं।
- बाल धोते समय गर्दन के लिए तौलिया या तकिया (सपोर्ट) का इस्तेमाल करें।













