Bijapur News : नक्सलियों ने STF जवानों को बनाया निशाना, प्रेशर IED ब्लास्ट में जवान घायल; चॉपर से रायपुर रेफर…

Bijapur News : बीजापुर, छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच जारी संघर्ष के बीच सोमवार को नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हमला किया। भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम जब एरिया डोमिनेशन (प्रभाव स्थापित करने) के लिए निकली थी, तभी नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी (IED) में जोरदार विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर एक STF जवान घायल हो गया।

READ MORE : Ujjain Crime News : खून से सनी रामजी की गली, पड़ोसी बना हैवान, लोहे के पाइप से हमला कर दो भाइयों को किया लहूलुहान…

Bijapur News : चॉपर से रायपुर भेजा गया जवान: सूत्रों के मुताबिक, घायल जवान को तत्काल घटनास्थल से निकालकर नजदीकी कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद जवान को बेहतर उपचार के लिए चॉपर (हेलिकॉप्टर) के माध्यम से रायपुर के हायर सेंटर भेजा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र मीना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवान की स्थिति अब सामान्य और खतरे से बाहर है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, और नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

READ MORE : ब्लैक मनी एक्ट’ पर सरकार का यू-टर्न?…….नियमों में होने जा रहा बदलाव…..

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Women Empowerment: जांजगीर: नशेड़ी दूल्हे को मंडप से लौटाने वाली साहसी बेटी को पुलिस ने बनाया महिला काउंसलर

Women Empowerment: गौरी शंकर गुप्ता/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले...

Related Articles

Popular Categories