salman khan : सलमान खान का अनुभव कश्यप पर तंज: “काम मिला क्या भाई?”, जानिए फिर क्या हुआ

salman khan : ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान एक बार फिर ‘दबंग’ के डायरेक्टर अनुभव कश्यप पर कटाक्ष करते नजर आए। अनुभव कश्यप ने बीते महीनों में कई पॉडकास्ट में सलमान और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे, यहां तक कि उन्हें ‘गुंडा’ और ‘बदतमीज’ तक कहा था।

 

READ MORE: Ujjain Crime News : खून से सनी रामजी की गली, पड़ोसी बना हैवान, लोहे के पाइप से हमला कर दो भाइयों को किया लहूलुहान…

salman khan : इससे पहले भी सलमान ने बिना नाम लिए अनुभव पर तंज कसते हुए कहा था कि “काम करो यार, किसी को दिलचस्पी नहीं है।” अब इस वीकेंड का वार में उन्होंने एक बार फिर उसी बात को दोहराते हुए कहा, “काम मिला क्या भाई?”

salman khan : सलमान ने यह बात स्टैंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता से बातचीत के दौरान कही। बातचीत के दौरान उन्होंने अरिजीत सिंह के साथ विवाद, निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस के साथ काम को लेकर अफवाहें और अनुभव कश्यप से जुड़े मुद्दों पर भी बात की।

salman khan : उन्होंने अनुभव की ओर इशारा करते हुए कहा, “एक हमारे ‘दबंग’ इंसान हैं… अभी उन्होंने मुझे और आमिर खान को लपेटे में ले लिया। सोचो यार, जितने नाम ले रहे हो, वो अब कभी आपके साथ काम नहीं करेंगे। और जो लोग उनसे जुड़े हैं, वो भी नहीं करेंगे।”

salman khan : सलमान ने आगे यह भी कहा, “हमने आपको ‘दबंग 2’ ऑफर की थी, आपने खुद मना कर दिया। अब जो तारीफें बटोरी थीं, वो खुद बर्बाद कर दीं। मुझे सबसे बुरा ये लगा कि आपने खुद को ही बर्बाद कर दिया।”

salman khan : बातचीत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने निजी टिप्पणी भी की और कहा, “अगर किसी के परिवार के पीछे पड़ना है, तो पहले खुद के परिवार के पीछे पड़ो। अपने भाई, माता-पिता, बीवी-बच्चों का ख्याल रखो। अगर कोई कहता है कि सोच-समझकर बोला करो, तो उसकी बात सुनो। तुम अच्छा लिखते हो, गली छोड़कर हाइवे पर वापस आ जाओ।” सलमान खान का यह बयान एक तरह से स्पष्ट संकेत है कि वह अनुभव कश्यप के बयानों से नाराज हैं और अब वह जवाब भी खुले मंच से देने से पीछे नहीं हट रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories