Gariaband News : गरियाबंद, छत्तीसगढ़। गरियाबंद जिले के पैरी नगर स्थित मां कर्मा राइस मिल में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। मिल परिसर में खड़ी धान से भरी एक ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है।
READ MORE : CG NEWS: प्रेम जाल में फंसी शादीशुदा महिला, चार साल तक होता रहा शोषण – अब न्याय की गुहार लेकर पहुंची थाने
Gariaband News : अचानक लगी आग, विकराल हुआ रूप:
मिल मालिक विकास साहू ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 2 बजे के आसपास हुई। अचानक धान से लदे ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। ट्रक के अगले हिस्से के साथ-साथ उसमें लोड करीब 200 कट्टा धान (Paddy) पूरी तरह से राख हो गया।
पूर्व नपा अध्यक्ष की तत्परता से टला हादसा:
आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मिल मालिक विकास साहू ने बताया कि पूर्व नपा अध्यक्ष गाफू मेमन की तत्परता और फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि आग राइस मिल के गोदाम तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा औद्योगिक हादसा टल गया। फिलहाल, ट्रक में आग लगने का कारण अज्ञात है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।













