Ganesh Paksha 2025 : इंदौर। मिनी मुंबई में स्थित नेहरू नगर के चा राजा गणेश पंडाल में इस बार भक्तों ने महिला अपराध और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अनोखा संदेश दिया। पंडाल में देशभर की चर्चित घटनाओं के पोस्टर लगाकर भक्तों ने महिलाओं और बच्चों पर हो रहे अत्याचारों पर ध्यान आकर्षित किया।
Ganesh Paksha 2025 : पंडाल में हनीमून हत्याकांड, राजा सोनम हत्याकांड, फ्रिज में मिली श्रद्धा के 35 टुकड़े, नीला ड्रम मेरठ कांड जैसे केसों के दृश्य भी प्रदर्शित किए गए। भक्तों ने गणेश से प्रार्थना की कि इस प्रकार के अपराधों पर लगाम लगे।
इस बार पंडाल में विशेष रूप से “बेटों को बचाओ” का संदेश भी दिया गया, जो पिछले साल के बेटी बचाओ अभियान के साथ जुड़ा हुआ है। आयोजकों का कहना है कि यह समाज में जागरूकता फैलाने और अपराध रोकने का प्रयास है।













