Durg News : दुर्ग। जिले में आपसी रंजिश के चलते एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना आज शाम पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पुरैना इलाके में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छोटे भाई तथा उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मृतक का शव सुपेला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।
Durg News : घटना के अनुसार, मृतक राजू निर्मलकर ठेका मजदूर थे, जबकि छोटा भाई कोई काम नहीं करता था। सुबह से ही दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था और इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला करने की कोशिश की, जिसे मोहल्ले के लोगों ने रोका। लेकिन शाम को विवाद बढ़ गया और छोटे भाई ने अपनी पत्नी से हसिया लेकर बड़े भाई पर हमला कर दिया।
Durg News : हमले में राजू के पैरों में गंभीर चोटें आईं और जब उनके साले सुखदेव सिंह पहुंचे, तब उनके पैरों से काफी खून बह चुका था। पुलिस और एंबुलेंस के बावजूद अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस आरोपी और उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।










