Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

Delhi missing children : 10 साल में 1.8 लाख बच्चे लापता, बच्चियों की संख्या ज्यादा, डरा रहे हैं पुलिस के आंकड़े

Delhi missing children : दिल्ली में बच्चों के लापता होने के आंकड़े चिंताजनक हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी से 1.8 लाख से अधिक बच्चे लापता हुए हैं, जिनमें से अब तक 50 हजार से अधिक का कोई पता नहीं चल पाया है। आंकड़े बताते हैं कि हर साल लड़कों की तुलना में अधिक लड़कियां लापता होती हैं।

Delhi missing children : पुलिस के मुताबिक, 2015 से 2025 के बीच कुल 1.84 लाख बच्चे लापता हुए, जिनमें से 1.33 लाख को खोज लिया गया, जबकि 50,771 बच्चे अब भी लापता हैं। आंकड़ों के अनुसार, तीन में से एक मामला अब भी अनसुलझा है। सबसे ज्यादा मामले 2019 (18,063), 2023 (18,197) और 2024 (19,047) में दर्ज हुए। कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में मामलों की संख्या घटकर 13,647 रह गई थी।

READ MORE: PM Modi in CG Rajyotsav 2025: PM मोदी ने किया राज्योत्सव का शुभारंभ, कहा –‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद की बेड़ियों से मुक्त हो रहा है

Delhi missing children : लिंग आधारित आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में 86,368 लड़कों और 98,036 लड़कियों के लापता होने की सूचना दर्ज हुई। इनमें से 70,696 लड़कियों का पता लगाया गया, जबकि 27,000 से अधिक अब भी लापता हैं।

Delhi missing children : उम्र के आधार पर देखा जाए तो लापता बच्चों में 82 प्रतिशत की आयु 12 से 18 वर्ष के बीच है। 2025 में अब तक 4,167 किशोर लापता हुए, जिनमें तीन-चौथाई लड़कियां हैं। इनमें से लगभग 69 प्रतिशत को ही खोजा जा सका है। पिछले 10 वर्षों में 0 से 8 साल के 5,503 बच्चों के लापता होने के मामले सामने आए, जिनमें से 84 प्रतिशत का पता लगाया गया। वहीं 8 से 12 वर्ष के 6,494 मामलों में लगभग 92 प्रतिशत बच्चे मिल गए।

Delhi missing children : साल 2025 के पहले 10 महीनों में अब तक 14,828 बच्चे लापता हुए हैं। इनमें से 7,443 बच्चों को खोज लिया गया है, जबकि करीब 7,385 यानी लगभग आधे बच्चे अब भी लापता हैं।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories