Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : बचेली में ‘एक घंटा एक साथ’ अभियान के तहत...

CG NEWS : बचेली में ‘एक घंटा एक साथ’ अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन, नगर हुआ जागरूक

0
189
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : फकरे आलम खान, बचेली: राज्य शासन और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगर पालिका बड़े बचेली द्वारा आज “एक घंटा एक साथ” थीम के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। रजत उत्सव वर्ष के तहत इस विशेष सफाई अभियान का संचालन सुबह 8 से 9 बजे तक किया गया, जिसका उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और नगर को स्वच्छता के क्षेत्र में आगे बढ़ाना रहा।

CG NEWS : इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजू जायसवाल ने आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि *”यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छता के प्रति हमारी एकजुटता और जागरूकता का प्रतीक है। सभी नागरिकों को स्वच्छता के लिए एक साथ आकर प्रयास करना चाहिए। हम स्वच्छ होंगे तभी नगर भी स्वच्छ होगा।”* उन्होंने आगामी त्योहारों में विशेष स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की।

CG NEWS : स्वच्छता प्रभारी श्री धनसिंग नाग ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। जिस तरह से बचेली नगर स्वच्छता के प्रति सजग हो रहा है, आने वाले समय में यह पूरे राज्य में अग्रणी स्थान हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि नागरिकों की भागीदारी से ही संभव है।

CG NEWS : कार्यक्रम का आयोजन नगर के बस स्टैंड परिसर में किया गया, जहां सफाई अभियान चलाया गया और आमजन को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

CG NEWS : इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पी.टी.एम. कृष्णा राव, उप अभियंता श्री संतोष नेगी, बड़े बाबू श्री विष्णु मंडावी, स्वच्छता प्रभारी श्री मिलिंद बारीक, श्री हेमंत मंडावी, अनिशा निहलानी, पूरनबती, सपना, रणविजय सहित नगर पालिका के सभी स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे और सफाई कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here