Saturday, February 14, 2026
28.1 C
Raipur

उरला थाने का कांग्रेसियों ने किया घेराव, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

बिरगांव, छत्तीसगढ़ – वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। आरोप है कि इस मामले में शिकायत के बावजूद उरला थाना पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके विरोध में बीती रात बिरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उरला थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने संबंधित आरोपी पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि थाना प्रभारी भाजपा के दबाव में कार्य कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह देश महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर का है, जहां संविधान सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी ने किया। उनके साथ इस मौके पर इकराम अहमद, पार्षद रितेश सिंह, आईटी सेल सचिव ज्वाला गोस्वामी, डिकेंद्र सिन्हा, राजू सिन्हा, मुकेश तिवारी, बाबा खान, जानू भार्गव, आशीष यादव, शिव साहू, अविनाश नियाल, दलबीर सिंह, रूपेश वर्मा, जीत निर्मलकर, सुनील साहनी, विशाल पांडे, महेश राजभर, सुनील राजभर, अरविंद यादव, राजा वर्मा, थानु निषाद, रोहित यादव, पिंटू वर्मा, अनिल मानिकपुरी, अमर दीवान, गुलशन सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कार्यकर्ताओं की नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिली।

स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नज़र बनाए रखी और वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने घेराव समाप्त किया। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

बुरे फंसे एक्टर धनुष! 10 साल पुराने मामले में 20 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : तमिल फिल्म इंडस्ट्री के...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds