भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार, 30 जनवरी को प्रशासनिक, वानिकी और उद्यानिकी गतिविधियों का केंद्र बनने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक ही दिन में कई अहम कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इस दौरान वे वानिकी सम्मेलन एवं IFS मीट-2026, प्रदेश स्तरीय संविदा सम्मेलन और राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी 2026 का शुभारंभ करेंगे।
वानिकी सम्मेलन और IFS मीट-2026 का उद्घाटन
सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में आयोजित वानिकी सम्मेलन एवं IFS मीट-2026 का शुभारंभ करेंगे। यह सम्मेलन वन संरक्षण, जैव विविधता और सतत विकास जैसे विषयों पर केंद्रित रहेगा।
Read More : छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी ठंड! बढ़ेगी ठिठुरन, मैदानी इलाकों में राहत
IFS थीम गीत और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री वन विभाग के IFS थीम गीत का विमोचन करेंगे। इसके साथ ही वानिकी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ अधिकारियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे मौजूद
इस अवसर पर वन, पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वी.एन. अंबाडे सहित बड़ी संख्या में भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ
दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय गुलाब उद्यान, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह प्रदर्शनी कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।
पुष्प उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा
पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग और मध्यप्रदेश रोज़ सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। इसका उद्देश्य पुष्प उत्पादन, बागवानी तकनीकों और किसानों को नवाचार से जोड़ना है।
मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिनभर का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
-
11:10 AM: वानिकी सम्मेलन एवं IFS मीट में सहभागिता
-
12:05 PM: टी.टी. नगर दशहरा मैदान में संविदा कर्मचारी-अधिकारी सम्मेलन
-
01:00 PM: राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव का शुभारंभ
-
06:50 PM: होटल सयाजी में स्थानीय कार्यक्रमों में उपस्थिति











