CM Jan Darshan : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से एक बार फिर जनता से सीधा संवाद शुरू करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास में आज से ‘मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम’ की पुनः शुरुआत हो रही है, जिसमें वे आम नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुनेंगे।
CM Jan Darshan : यह कार्यक्रम आज सुबह से शुरू होगा और मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक लोगों से मुलाकात करेंगे। जनदर्शन के दौरान प्रदेशभर से पहुंचे नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।
READ MORE : CG News : जल जीवन मिशन के गड्ढे के कारण हुआ हादसा, बड़ेडोगर में बाइक से गिरकर शिक्षिका और उसके पति हुए घायल
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जनदर्शन में मुख्यमंत्री सभी वर्गों की शिकायतों को गंभीरता से सुनेंगे और तत्काल समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को देंगे। सरकार का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से जनता से सीधा संपर्क और त्वरित निवारण व्यवस्था को और मजबूत करना है।
लोगों में मुख्यमंत्री से सीधे मिलने और अपनी बात रखने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।











