Gwalior Suicide Case : ब्लैकमेलिंग से तंग 20 वर्षीय युवक ने 4 बच्चों की माँ के घर लगाई फांसी, अनमैरिड बताकर फंसाया, फिर धमकाया….

Parivesh
Gwalior Suicide Case

Gwalior Suicide Case : ग्वालियर | ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 20 वर्षीय युवक ने प्रेम जाल और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है — युवक को चार बच्चों की मां ने खुद को “अनमैरेड” बताकर प्रेम जाल में फंसाया था।

Gwalior Suicide Case : मामला जनकगंज थाना क्षेत्र के काला सैय्यद गोल पहाड़िया का है। मृतक की पहचान जावेद खान (20 वर्ष), निवासी गिरवाई थाना क्षेत्र सिद्ध बाबा घटिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला नगीना खान, जो चार बच्चों की मां है, पहले जावेद के मकान में किराए पर रहती थी। उस दौरान उसने अपनी उम्र 22 वर्ष बताकर युवक से नजदीकियां बढ़ाईं।

READ MORE : Gwalior News: दिल्ली ब्लास्ट की आरोपी डॉ. शाहीन को फांसी देने की मांग तेज, 14 नवंबर को ग्वालियर से वृंदावन तक निकलेगी सनातन धर्म यात्रा

जब जावेद को पता चला कि महिला वास्तव में 36 वर्ष की शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं, तो उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। इसी पर महिला ने उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

ब्लैकमेलिंग और मानसिक तनाव से टूटकर जावेद ने 7 अक्टूबर की रात प्रेमिका के घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। पहले महिला ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि युवक बेहोश पड़ा मिला, लेकिन जांच में फांसी लगाने की पुष्टि हुई।

READ MORE : Gwalior Breaking : एसी कंप्रेसर फटने से ऑर्चिट टावर के फ्लैट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर महिला नगीना खान को गिरफ्तार कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *